सर्दियों का मौसम आते ही बहुत सी महिलाएँ एक जैसी समस्याओं से गुजरती हैं सुस्ती, बार-बार नींद आना, बिना वजह गुस्सा, मूड खराब, उदासी, या काम पर ध्यान न लगना। अक्सर इसे आलस या “winter blues” कहकर अनदेखा कर दिया जाता है, लेकिन असलियत इससे गहरी है। हमारे hormones इस पूरे खेल के पीछे बड़ी भूमिका निभाते हैं। मौसम के बदलने के साथ शरीर का biological clock, energy level और neurotransmitters बदलते हैं, जो सीधे mood और lifestyle पर असर डालते हैं।
सर्दी में दिन छोटे और रातें लंबी होती हैं। इससे शरीर में Melatonin hormone (sleep hormone) का level बढ़ जाता है। Melatonin अंधेरे में release होता है, इसलिए winter mornings में उठना अधिक मुश्किल लगता है। आप चाहे normal से ज़्यादा सोएँ, फिर भी lethargic feel कर सकती हैं। इससे women के energy levels down होते हैं और productivity कम होती है।
बड़ी बात यह है कि यह केवल मानसिक आलस नहीं है circadian rhythm (body clock) ही बदल जाता है। जब रोज़ सुबह natural light कम मिलती है, शरीर “wake up mode” को activate नहीं कर पाता। इसलिए सर्दियों में कुछ extra sleep और adequate sunlight आपके mood और physical energy को stabilize करने के लिए जरूरी है।
2. Mood Swings : Hormones और Brain Chemistry की असली वजह
Winter में कई महिलाएँ अचानक से irritability, sadness, overthinking और hypersensitivity महसूस करती हैं। यह सिर्फ emotional reaction नहीं है, बल्कि Serotonin hormone (happiness hormone) में कमी के कारण होता है। Sunlight serotonin production को trigger करती है। जब कई दिन तक sun exposure कम मिलता है, brain का mood-regulating system slow हो जाता है। इसलिए छोटी-सी बात भी trigger कर सकती है, emotional breakdown fast हो सकता है और मानसिक ऊर्जा जल्दी समाप्त होती है। इसी कारण doctors इसे Seasonal Affective Disorder (SAD) भी मानते हैं। यह depression का temporary seasonal form है, जो women में पुरुषों की तुलना में 3–4 गुना ज़्यादा पाया जाता है। इसका कारण hormonal sensitivity और reproductive physiology है।
3. लगातार थकान सिर्फ ठंड नहीं, Iron और Vitamin D भी कारण
Women अक्सर anemia, Vitamin D deficiency, और thyroid imbalance से भी प्रभावित होती हैं। Winter में outdoor activity कम होती है, जिससे Vitamin D levels और गिर जाते हैं। Iron deficiency व Vitamin D मिलकर muscle weakness, low stamina और mental fatigue को बढ़ाते हैं।
आप कितना भी आराम कर लें, फिर भी exhaustion का महसूस होना एक sign है कि hormonal imbalance या nutritional gap मौजूद है। इसलिए सर्दियों में regular medical checkups, ध्यान से balanced diet, और body-friendly routine बेहद महत्वपूर्ण है।
4. PMS, Periods और Winter: Hormones का Double प्रभाव
सर्दी का मौसम पहले से ज्यादा sensitive बनाता है। ऊपर से menstruation cycle का hormonal fluctuation—mood swings को और amplify करता है। Estrogen और progesterone का बदलता balance anxiety, cravings, low mood और irritability trigger करता है। अगर नज़दीक winter PMS है, तो emotional instability सामान्य से ज़्यादा intense महसूस होती है।
इसलिए winter + menstrual hormones = double roller coaster। इस समय self-judgement से बचें, अपना rest schedule allow करें, और warm hydration व iron-rich food को प्राथमिकता दें।
5. Women miraculously manage लेकिन खुद को भूल जाती हैं
घर, काम, बच्चों, partner या परिवार की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएँ अक्सर “emotional manager” बन जाती हैं। लेकिन body और mind कभी नहीं झूठ बोलते। अगर आपका brain आपको बार-बार signal दे रहा है “आराम की ज़रूरत है”, “sunlight चाहिए”, “energy नहीं है” तो ignore करना body के साथ betrayal है। Hormonal imbalance का इलाज guilt से नहीं, awareness और care से होता है।
6. Winter Hormones को balance करने के practical तरीके
Sun Exposure: सुबह 20–30 मिनट चलना mood और melatonin दोनों को reset करता है।
Physical Activity: yoga, stretching या light walk serotonin release करती है।
Warm Drinks: chamomile, haldi milk, cinnamon tea sleep और immunity support।
Vitamin D & B12 Check: deficiency fatigue और anxiety बढ़ाती है।
Sleep Hygiene: dark bedroom, early dinner, screen time कम melatonin stabilizes।
Support System: partner या friends से बात करना dopamine release करता है।
Professional Help: SAD या prolonged mood swings हो तो psychologist/doctor से consult करें।
7. Self-care का मतलब selfishness नहीं, self-respect है
Hormones को manage करना luxury नहीं it is survival. आपकी productivity इंतज़ार कर सकती है, आपकी family adjust कर सकती है। लेकिन आपका शरीर और mind अगर ignore हुए तो वापस balance पाना months ले सकता है। सर्दी में अपने emotions को normalize करें।
image credit : freepik