White discharge जिसे सामान्य भाषा में सफेद पानी या योनि स्राव कहा जाता है, महिलाओं के लिए एक आम शारीरिक प्रक्रिया है। यह शरीर का प्राकृतिक तरीका है जिससे योनि साफ और स्वस्थ बनी रहती है। अधिकांश स्थितियों में white discharge बिल्कुल सामान्य होता है, लेकिन कभी कभी इसका रंग, मात्रा या गंध बदल जाए तो यह किसी समस्या का संकेत भी हो सकता है। इस लेख में हम समझेंगे कि white discharge क्यों होता है, इसके सामान्य और असामान्य कारण क्या हैं, और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी हो सकता है।
यह Blog केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी समस्या की स्थिति में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
White discharge वह तरल पदार्थ है जो योनि और सर्विक्स से निकलता है। यह मृत कोशिकाओं, बैक्टीरिया और प्राकृतिक fluid का मिश्रण होता है। यह योनि की सफाई और उसकी सुरक्षा में मदद करता है। हर महिला में white discharge की मात्रा और रंग अलग हो सकता है और यह menstrual cycle पर भी निर्भर करता है।
महिलाओं के शरीर में estrogen और progesterone हार्मोन के बदलाव के कारण white discharge होना बिल्कुल सामान्य है। ओव्यूलेशन के समय यह discharge थोड़ा ज्यादा और पतला हो सकता है जबकि period से पहले यह गाढ़ा दिखाई देता है।
ओव्यूलेशन के दौरान शरीर अधिक cervival mucus बनाता है जिससे sperm movement आसान हो सके। इस समय white discharge साफ, स्ट्रेची और egg white जैसी consistency वाला होता है। यह बिल्कुल healthy माना जाता है।
जब महिला sexually aroused होती है, तब शरीर natural lubrication बनाता है जिसके कारण white discharge बढ़ सकता है। यह पूरी तरह सामान्य प्रक्रिया है।
गर्भधारण के शुरुआती हफ्तों में शरीर में hormonal imbalance और blood flow बढ़ने के कारण discharge बढ़ना आम है। early pregnancy में discharge सफेद, हल्का और बिना गंध वाला हो सकता है।
अत्यधिक तनाव, नींद की कमी या अनियमित खानपान hormonal balance को प्रभावित कर सकता है जिसके कारण white discharge की मात्रा बदल सकती है।
नीचे दिए गए कारणों के होने पर discharge का रंग, गंध और texture बदल सकता है। ऐसी स्थिति में इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
अगर discharge पनीर जैसा गाढ़ा, सफेद और खुजली वाला हो तो यह yeast infection का संकेत हो सकता है। इसमें जलन और लालपन भी महसूस होता है।
इसमें discharge पतला, ग्रे या सफेद और मछली जैसी बदबू वाला हो सकता है। यह संक्रमण बैक्टीरिया के असंतुलन के कारण होता है।
क्लैमाइडिया या गोनोरिया जैसी STIs की वजह से भी white discharge असामान्य हो सकता है। इसमें दर्द, जलन या abnormal bleeding भी हो सकती है।
योनि की स्वच्छता का सही ध्यान न रखने पर discharge का रंग और गंध बदल सकती है। tight synthetic underwear भी इसकी वजह हो सकता है।
सर्विक्स से जुड़ी कुछ स्थितियों जैसे cervicitis या cervical polyps के कारण भी discharge में बदलाव देखा जा सकता है।
यदि निम्न लक्षण दिखाई दें तो चिकित्सकीय मदद लेना बेहतर है
दुर्गंधयुक्त discharge
खुजली या जलन
पेट या पेल्विक में दर्द
green, yellow या brown discharge
burning sensation during urination
sex के दौरान दर्द
सही hygiene routine अपनाएं
cotton underwear पहनें
tight synthetic कपड़ों से बचें
बिना डॉक्टरी सलाह के कोई दवा न लें
perfumed soaps या harsh washes का उपयोग न करें
hydrated रहें और balanced diet लें
image credit : freepik